हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सांदीपनि विद्यालय बरखेड़ा हाट मैं खेल प्रतिस्पर्धा का हुआ आयोजन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सांदीपनि विद्यालय बरखेड़ा हाट मैं खेल प्रतिस्पर्धा का हुआ आयोजन
आरोन-स्थानीय सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा हाट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुना विधायक पन्नालाल द्वारा फीता काटकर ICT लैब का लोकार्पण किया , जिसमें विधायक पन्नालाल शाक्यके साथ में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल, प्राचार्य यशवंत धाकड़ जी,प्रधानाध्यापक बृज किशोर शर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना एवं पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। सरस्वती वंदना का गायन सुमधुर ध्वनि में अतिथि शिक्षक कांता काम्या मेम द्वारा किया गया।इसके पश्चात विद्यालय में बोर्ड का परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता म विधायक पन्नालाल शाक्यके मुख्य आतिथ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न स्तर पर विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।ज्ञात हो कि सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा हाट के छात्रों ने कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियां प्राप्त की। कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्यके साथ भारतीय जनता पार्टी के बजरंगगढ़ मंडल अध्यक्षमुनेश धाकड़, जनपद सदस्य राहुल रघुवंशी, संजीव धाकड़, सरपंच रामचरण बघेल
उप सरपंच मुकेश कुशवाह आदि जनप्रतिनिधियों के साथ बढ़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यालयीन छात्र छात्राएं एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकों में ब्रजनारायण धाकड़, श्री मति विशालाक्षी कौशल,श्री मति रजनी बुनकर, श्री मति सीमा गहलोत,मोहन कुशवाह, , विजय कुमार , सत्यनारायण शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, श्री मति रुखसार बानो, दिनेश कुमार लोधी, शरद सुमन सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यनारायण शर्मा
द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य यशवंत सिंह धाकड़ ने सभी अतिथि जनों का आभार व्यक्त किया।




कोई टिप्पणी नहीं