Breaking News

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. बाढ से हुयी क्षति का लगातार करा रहे हैं आंकलन

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. बाढ से हुयी क्षति का लगातार करा रहे हैं आंकलन

अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक रघुवंशी भी करेंगे सर्वे कार्यो का निरीक्षण, कार्य में आएगी गति


गुना -कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के मार्गदर्शन में जिले में पिछले दिनों हुयी अतिवर्षा एवं बाढ़ हुयी फसल, पशु, मकान क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्‍टर द्वारा फसल सर्वे कार्य के लिए विभिन्‍न अधिकारियों की नियुक्ति करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। नियुक्‍त अधिकारीगण फसल क्षति के आंकलन हेतु किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण कर शासन के निर्देशों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

बाढ़ राहत से हुई क्षति का आंकलन प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में लगातार सर्वे कर रहे हैं। कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के अनुसार मकान क्षति, पशु क्षति का सर्वे कार्य पूर्णं हो चुका है। बाढ़ राहत का भी कार्य लगभग पूर्णत: की ओर है। फसल सर्वे कार्य दिनों दिन प्रगति पर हैं। दल सर्वे कार्य तत्‍परता से कर रहा है। जिसकी निगरानी हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के दल की नियुक्ति द्वारा की गयी है। 

इसी क्रम में अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा तहसील कुंभराज एवं चांचौडा अंतर्गत ग्राम बडागांव, खिरिया, भमावद, कैकडयाखुर्द, सांकाकला, बरखेडाखुर्द, रायपुरा, सांकाखुर्द, चौपनकलां एवं खैजडाबाबा ग्राम में फसल क्षति के आंकलन हेतु किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण कर शासन के निर्देशों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक रघुवंशी द्वारा तहसील राघौगढ एवं मधुसूदनगढ अंतर्गत ग्राम सकोन्‍या, नीमखेडी, सुंदरखेडी, डोबा, बरसत, मंशाखेडी, ताजपुरा, खेजडा,  बापची, कोलुआ एवं खैराड, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आरबी सिण्‍डोस्‍कर, गुना ग्रामीण एवं बमोरी अंतर्गत चकदेवपुर, मंगवार, नेगमा, उमरी, इमलिया, बांसखेडी, पाठी, चकपारसीखेडा, सकोदिया एव रामनगर तथा संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमति सोनम जैन द्वारा तहसील आरोन अंतर्गत घटावदा, भूतखेडी, पिपरोदाखुर्द, देहरीखुर्द, जखोदा, देवमढी, सेमराखेड, बरोद, सालय तथा इकोदिया ग्रामों में फसल क्षति के आंकलन हेतु किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण कर शासन के निर्देशों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं