Breaking News

बाढ़ से हुयी क्षति का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार बाढ़ से हुयी क्षति का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण


गुना -कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के मार्गदर्शन में जिले में पिछले दिनों हुयी अतिवर्षा एवं बाढ़ हुयी फसल, पशु, मकान क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्‍टर द्वारा फसल सर्वे कार्य के लिए विभिन्‍न अधिकारियों की नियुक्ति करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। नियुक्‍त अधिकारीगण फसल क्षति के आंकलन हेतु किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण कर शासन के निर्देशों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।  

इसी क्रम में आज अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा तहसील कुंभराज एवं चांचौडा अंतर्गत ग्राम बडागांव, खिरिया, भमावद, कैकडयाखुर्द, सांकाकला, बरखेडाखुर्द, रायपुरा, सांकाखुर्द, चौपनकलां एवं खैजडाबाबा ग्राम में फसल क्षति के आंकलन हेतु किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। वहीं संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमति सोनम जैन ने तहसील आरोन अंतर्गत घटावदा, भूतखेडी, पिपरोदाखुर्द, देहरीखुर्द, जखोदा, देवमढी, सेमराखेड, बरोद, सालय तथा इकोदिया एवं  संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आरबी सिण्‍डोस्‍कर द्वारा गुना ग्रामीण एवं बमोरी अंतर्गत चकदेवपुर, मंगवार, नेगमा, उमरी, इमलिया, बांसखेडी, पाठी, चकपारसीखेडा, सकोदिया आदि ग्रामों में फसल क्षति के आंकलन हेतु किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार नियुक्‍त अधिकारीगण फसल क्षति के आंकलन हेतु किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण कर शासन के निर्देशों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।    

कोई टिप्पणी नहीं