भाजपा गुना नगर मंडल की एसआईआर कार्यशाला संपन्न
भाजपा गुना नगर मंडल की एसआईआर कार्यशाला संपन्न
मतदाता सूची गहन पुननिरीक्षण 2025 को लेकर दी गई विस्तृत जानकारी, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग का आग्रह
गुना। भारतीय जनता पार्टी गुना नगर मंडल द्वारा मतदाता सूची गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) 2025 को लेकर नगर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया।
नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा यह कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जाना है, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, तथा राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड सदस्य भारत सरकार मनोज दुबे मंचासीन रहे।
मंचासीन अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची पुननिरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा पार्टी की ओर से बीएलए नियुक्त करने, साथ ही शासकीय बूथ लेवल अधिकारी के साथ समन्वय कर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी।
सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदाता सूची के पुननिरीक्षण कार्य को सजगता और गंभीरता से करें।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री हरीश उरैया ने किया तथा आभार नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, एसआईआर नगर संयोजक सचिन शर्मा, नगर महामंत्री नीरज जैन, नगर उपाध्यक्ष शिवम दुबे (शैंकी), अर्पित शर्मा, आकाश लोधा, प्रमोद जोशी, नगर मंत्री छाया बाल्के, अभय शर्मा, शैलेश कुशवाह, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष-मंत्री, बीएलए, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं