पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कई गांवों में पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कई गांवों में पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
(आरोन से विशेष संवाददाता रुस्तम खान की रिपोर्ट)
आरोन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आरोन क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री सिंह ने सबसे पहले ग्राम पहरुआ पहुंचकर पूर्व जनपद अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष भैयालाल धाकड़ की धर्मपत्नी स्वर्गीय सरदार देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद वे ग्राम घटावदा पहुंचे, जहां पूर्व सरपंच रणधीर सिंह रघुवंशी एवं जिला अस्पताल गुना के नेत्र सहायक डॉ. के.पी. रघुवंशी के पूजनीय पिता स्वर्गीय पतराम सिंह के निधन पर उन्होंने रघुवंशी परिवार से मिलकर शोक संवेदना जताई।
श्री सिंह ने आगे ग्राम बरोद जाकर पूर्व सरपंच उधम सिंह रघुवंशी के निवास पर पहुंचकर भी रघुवंशी परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
शाम 5 बजे दिग्विजय सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल सोनी के निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उन्हें आराम करने की सलाह दी।
दौरे के दौरान श्री सिंह ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के.पी. बागड़ी के नवीन संस्थान का फीता काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात वे कांग्रेस नेता गजानन पटेल के निवास पर भी पहुँचे और मुलाकात की।
ग्राम-ग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से दिग्विजय सिंह का जोरदार स्वागत किया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व नपा उपाध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन भाईजान, नपा विधायक प्रतिनिधि मिंटू लाल जैन, कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट, कांग्रेस नेता पं. रामबाबू शर्मा, राजाराम सिंह जाखोद, पार्षद मूलचंद शर्मा, राजीव रघुवंशी, मसूक जैन, ब्रजमोहन यादव, देवेन्द्र यादव कुश्मन, रामसिंह ठेकेदार, कमल सिंह, तीरथ ठेकेदार, अजय दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं