Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सोनी के घर पहुंचकर स्वास्थ्य का हालचाल जाना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सोनी के घर पहुंचकर स्वास्थ्य का हालचाल जाना



आरोन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे अल्प प्रवास पर आरोन पहुंचे। इस दौरान वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल सोनी के निवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।


गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सोनी विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें देखने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह एवं कांग्रेस के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने गोपाल सोनी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परिजनों से भी भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कोई टिप्पणी नहीं