भाजपा नगर मंडल में बूथ पर सुनी गई मोदी जी की मन की बात
भाजपा नगर मंडल में बूथ पर सुनी गई मोदी जी की मन की बात
गुना-भाजपा नगर मंडल गुना द्वारा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में मंडल के बूथ क्रमांक 39 पर बूथ अध्यक्ष प्रताप कुशवाह के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 127वें संस्करण के लाइव प्रसारण सुना गया। मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 127वें एपिसोड में कई विषयों पर बात की। यह एपिसोड 26 अक्टूबर, 2025 को प्रसारित हुआ।
127वें एपिसोड की मुख्य बातें:
छठ पूजा: प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के आगामी त्योहार पर शुभकामनाएं दीं।
स्वदेशी सामान: उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि लोग त्योहारों के दौरान स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे स्थानीय कारीगरों को मदद मिल रही है।
छत्तीसगढ़ का गार्बेज कैफे: प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित एक कैफे का उल्लेख किया, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन दिया जाता है। उन्होंने इस अनूठी और सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
संस्कृत भाषा को प्रोत्साहन: मोदी ने कुछ युवाओं के प्रयासों की सराहना की जो संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं, जैसे कि वीडियो और गाने बनाना।
ऑपरेशन सिंदूर: प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' की भी चर्चा की, जिसे उन्होंने माओवादी आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में खुशी लाने के लिए गर्व का विषय बताया।
पर्यावरण संरक्षण: इस एपिसोड में पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया, जिसके तहत 'गार्बेज कैफे' जैसी पहलों का जिक्र किया गया।इस दौरान मंडल महामंत्री हरीश उरैया,ओबीसी मोर्चा पूर्व सह कोषाध्यक्ष मुकेश साहू,बूथ कार्यकर्ता मोनू कुशवाह सहित बूथ समिति कार्यकर्ता एवं अधिक संख्या में मार्तशक्ति एवं बूथ पर निवासरत आमजन उपस्थित रहे




कोई टिप्पणी नहीं