Breaking News

जाट समाज गुना ने मनाया तेजा दशमी उत्सव

जाट समाज गुना ने मनाया तेजा दशमी उत्सव


गुना - धेनु धर्म धरा के रक्षक सत्यवादी वीर तेजा महाराज की दशमी को जाट समाज ने तेजा दशमी उत्सव के रुप में केंट स्थित वृद्धाश्रम में मनाया, कार्यक्रम की शुरुआत वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेकर की। इसके बाद संगठन सदस्यों ने वृद्धजनों को भोजन कराया और 

तेजाजी महाराज की पूजन एवं महाआरती कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन मंडली ने  ब्रिज के लोक गीत व हनुमान चालीसा का वाचन किया , सभी भक्तों ने ब्रिज के लोकगीतों पर नृत्य किया!

सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्पों को सराहते हुए सेवा भारती आनंद धाम वरिष्ठ जन सेवा केंद्र- कैंट (गुना) के पद अधिकारी श्री रामवीर सिंह रघुवंशी जी को शॉल श्रीफल पुष्प माला पहनाकर कर "सम्मान-पत्र" जाट समाज के अध्यक्ष जय सिंह जाट(गौरा), देवेन्द्र सिंह सोलंकी, डॉ देवेन्द्र सिंह राणा एवं युवा अध्यक्ष अमन जाट ने सेवा भारती संस्था को जाट समाज के संगठन की ओर से सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रमोद भार्गव भी उपस्थित रहे। सम्मान के उपरांत सभी अतिथियों को शल्पहार करवाया गया , और महा प्रसादी वितरण किया !

कार्यक्रम के अंत में जाट सोशल ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य स्व. श्री महेश सिंह जी जाट (पूर्व सरपंच खजूरी) को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जाट समाज के सदस्य दीपक चौधरी, अरविंद जाट, सत्येन्द्र सिंह जाट, साहब सिंह जाट, ईश्वर सिंह जाट, देवेन्द्र सिंह जाट, मनोज जाट, अजय कादयान, लोकेश जाट, विशाल जाट, अजय सिरोही, दिनेश चौधरी, प्रताप सिंह जाट, लक्ष्मण जाट, नितिन जाट, राहुल जाट, युवराज जाट, सौरभ, आदर्श,अजय, सुरजीत, विक्की, रिंकेश आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह सोलंकी ने सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

कोई टिप्पणी नहीं