Breaking News

शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी समितियां

शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी समितियां

जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने किया गठन

संचार तथा संकर्म समिति में नवीन मोदी और प्रवीण मिश्रा को किया शामिल


गुना-जिले के ग्रामीण अंचल में शासकीय योजनाओं और क्रियान्वयन को सुचारू संचालित करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। इसके मुताबिक कृषि समिति में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राजपूत, नर्मदा बाई लोधा, ज्योति देवी निगम और आरती मीना को शामिल किया है। इस समिति के सभापति वीरेंद्र सिंह राजपूत होंगे। शिक्षा समिति में  राजकुमारी सहरिया, नर्वदा बाई लोधा, द्रोपती बाई अहिरवार, मोहन बारेला को सदस्य नियुक्त किया है। इसकी सभापति जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका लुम्बा होंगी। संचार तथा संकर्म समिति में मोहन बारेला, द्रोपती भाई अहिरवार, नर्वदा बाई लोधा, प्रेमनारायण निगम, फूलाबाई भील सदस्य होंगी। समिति के सभापति मोहन बारेला होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ द्वारा सहकारिता और उद्योग समिति में सावित्री देवी शर्मा, द्रोपतीबाई अहिरवार, आरती मीना, वीरेंद्र सिंह राजपूत, पंचम भील को सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति की सभापति आरती मीना होंगी। स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण समिति में सरोजबाई मीना, राजकुमारी सहरिया, मोहन बारेला, प्रेमनारायण निगम, ज्योति देवी निगम को सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति की सभापति ज्योति देवी निगम होंगी। इसी प्रकार वन समिति का सभापति सावित्री देवी शर्मा को बनाया गया है। समिति में प्रेमनारायण निगम, ज्योति देवी निगम, पंचम भील, फूलाबाई भील, सावित्री देवी शर्मा को सदस्य नियुक्त किया है। जैव विविधता प्रबंधन समिति का सभापति राजकुमारी सहरिया को नियुक्त किया है। समिति में सावित्री देवी शर्मा, फूलाबाई भील, राजकुमारी सहरिया, पंचम भील और आरती मीना सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिला पंचायत की सबसे महत्वपूर्ण सामान्य प्रशासन समिति के सभापति स्वयं अध्यक्ष अरविंद धाकड़ होंगे। इस समिति में सारिका लुम्बा, वीरेंद्र सिंह राजपूत, मोहन बारेला, आरती मीना, ज्योति देवी निगम, सावित्री देवी शर्मा और राजकुमारी सहरिया को सदस्य मनोनीत किया गया है। 

सहयोगियों को भी किया शामिल

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा घोषित विभिन्न समितियों में सदस्यों का सहयोग करने के लिए जिले के गणमान्य लोगों को भी जगह दी गई है। श्री धाकड़ के अनुसार शिक्षा समिति में सोबरन सिंह रघुवंशी, जितेंद्र सिंह रघुवंशी जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग करेंगे। कृषि समिति में संतोष धाकड़, प्रबल प्रताप सिंह राजपूत सहयोगी की भूमिका होंगे। इसी तरह संचार तथा संकर्म समिति में नवीन मोदी और प्रवीण मिश्रा को शामिल किया है। सहकारिता और उद्योग समिति में राजेश अग्रवाल, बारेलाल धाकड़, स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण समिति में विकास जैन नखराली, डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी, वन समिति में गौरव सोनी, गजराज सिंह मीना और जैव विविधता प्रबंधन समिति में बलवंत सिंह यादव व चांद सिंह जादौन मूल समिति के सदस्यों का सहयोग करेंगे। समिति के सभी सदस्य समय-समय पर जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने कार्यों एवं प्रगति से संबंधी प्रतिवेदन सौपेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं