Breaking News

उड़ान हौसलों की संस्था द्वारा आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया


ग्वालियर-शरीर ही यदि स्वस्थ नहीं तो स्वस्थ मन की कल्पना व्यर्थ है। अस्वस्थ मन अस्वस्थ विचारों का आश्रय स्थल है जो मनुष्य को अविवेकी, अकर्मण्य, क्रोधी और विचार शून्य कर देता है। शरीर की स्वस्थता निर्भर करती है, स्वास्थ्य रक्षा पर। महाकवि कालिदास के अनुसार, शरीरमाघं खलु धर्म साधनम। अर्थात् संसार में कर्तव्य पालन के लिए पहला साधन शरीर ही है। जब हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे तो अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलतापूर्वक सक्षम होंगे। इसी उद्देश्य के साथ उड़ान हौसलों की संस्था द्वारा आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय गोले का मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील बुचके द्वारा नेत्रों का परीक्षण किया गया। कुछ समस्याओं का निदान किया गया और जो  जटिल  समस्याएं है उनकी रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत समस्या समाधान का प्रयास किया जाएगा। मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर शिल्पा बुचके द्वारा रूटीन चेकअप किया गया। जिसमें कुछ बच्चो के समस्याओं पेट दर्द, एनीमिया, खांसी आदि  का निदान किया गया। अध्यक्षता  संस्था अध्यक्षा सीता पाणीग्राही द्वारा किया गया। शिविर में डी सी तिवारी, आर एस राठौर ,रतन सिंह परमार आदि मौजूद रहे।


नगर संवाददाता: अभिनय मोरे

कोई टिप्पणी नहीं