मुकेश ओझा बने श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
मुकेश ओझा बने श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
गुना। श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा जी द्वारा जिला गुना से मुकेश ओझा को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन को सशक्त और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मुकेश ओझा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं तथा वर्तमान में नगर मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक सहभागिता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा जी एवं संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से की गई। संगठन के अनुसार, मुकेश ओझा की सक्रिय भूमिका से विश्वकर्मा समाज के सशक्तिकरण को नई दिशा और गति मिलेगी।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही शहर एवं जिले के समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने मुकेश ओझा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुकेश ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी समाज बंधुओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और समाज हित में निरंतर कार्य करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं