Breaking News

संचार मंत्री सिंधिया जी से प्रेरित होकर नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया 151 बेटियों के डाकघर में सुकन्याओं खाता खुलवाने का संकल्प

संचार मंत्री सिंधिया जी  से प्रेरित होकर नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया 151 बेटियों के डाकघर में सुकन्याओं खाता खुलवाने का संकल्प


                                                                

गुना- संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की प्रेरणा से भारतीय डाक विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, विनीत माथुर जी, एवं जिलाधीश गुना किशोर कुमार कन्याल जी के मार्गदर्शन में अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी के नेतृत्व में गुना डाक संभाग में सुकन्या रक्षा अभियान के तहत 10 साल तक की बेटियों के  सुकन्या खाते खोले जा रहे हैं। इस अभियान में महिला बाल विकाश विभाग एवं शिक्षा विभाग भी अपना योगदान दे रहे हैं।   इसी तारतम्य में आज दिनांक 29 अगस्त को डाकघर एवं महिला बाल विकाश कार्यकर्ताओं  की संयुक्त बैठक दलबीर कॉलोनी की आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित हुई।  इस आंगनवाड़ी बैठक में मुख्य अतिथि  शहर की नगर पालिका अध्यक्ष  एवं प्रथम नागरिक सविता अरविंद गुप्ता  रही। बैठक को  संबोधित करते हुए  नगरपालिका अध्यक्षा ने कहां की हमारे क्षेत्र के लाडले सांसद एवं केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादिय जी सिंधिया ने क्षेत्र की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु स्वयं की निधि, से मई 2025 से अप्रैल 2026 तक की संसदीय क्षेत्र में जन्मी हरेक बालिकाओं का सुकन्या खाता डाकघर में खुलवा रहे हैं। इसी बात से प्रेरित होकर में भी अपने वार्ड एवं  शहर  की  मई 2025 के पूर्व जन्मी 151 बालिकाओं के  डाकघर में सुकन्या खाता स्वयं की बचत से खुलवाने का संकल्प लेती हूं। श्री मति गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि   सुकन्या खाते खोलने में आंगनवाड़ी एवं डाकघर के कर्मचारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया हैं। इस बैठक को बीजेपी नेता एवं समाज सेवी अरविंद गुप्ता ने कहा कि हमारे आदरणीय  प्रधान मंत्री जी  एवं हमारे सांसद आदरणीय महाराज साहब के पवित्र आव्हान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, अभियान के तहत हमारे नगर की सभी बालिकाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा, इसी कड़ी में हम अपनी तरफ से 151 बालिकाओं के खाते डाकघर में खुलवाने जा रहे हैं।  साथ ही इस नेक कार्य में  जो भी मदद हमारी तरफ से होगी हम तत्पर हैं। बैठक में डाकघर के निरीक्षक राहुल जैन ने  डाकघर की सुकन्या योजना को  विस्तृत रूप से समझाया।  कार्यक्रम का संचालन सचेंद्र तिवारी प्रशिक्षक डाकघर गुना ने किया, आभार महिला बाल विकाश की सुपर वाइजर प्रियंका पचौरिया ने जताया। इस कार्यक्रम में वार्ड 8 के पार्षद रितिक ओझा, वार्ड 10 के पार्षद विनोद लोधा, डाकघर के कर्मचारी  एवं  वार्ड 1 से वार्ड 6 तक की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, सुपर वाइजर आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं