विहिप का स्थापना दिवस बूढ़े बालाजी मंदिर पर सम्पन्न हुआ
विहिप का स्थापना दिवस बूढ़े बालाजी मंदिर पर सम्पन्न हुआ
गुना । विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस का आयोजन बूढ़ेबालाजी मंदिर में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान रामदरबार की विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया। मंच संचालन जिला सह संयोजक गौरव कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री मलखान सिंह राजपूत, प्रांत मठ मंदिर अर्चक पुरोहित मुन्ना लाल शास्त्री, विभाग मंत्री दिलीप सिंह कुशवाह, विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर चिन्मयानंद जी के संदीपनी आश्रम में साधु-संतों की उपस्थिति में हुई थी। उन्होंने भगवान राम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम ने त्रेता युग में निषादराज से मित्रता की और माता शबरी की कुटिया में जाकर उनके झूठे बेर स्वीकार किए यह हमें संदेश देता है कि सभी हिंदू जाति-पांति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करें ।उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रति मंगलवार सत्संग का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष इमारत सिंह सोलंकी, जिला मंत्री राकेश शर्मा, जिला संयोजक बजरंगदल ब्रजेश प्रजापति, जिला सह मंत्री राजेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला सह मंत्री मनीष रघुवंशी, जिला गौ रक्षा प्रमुख पिंटू रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन जाट,
जिला मीडिया प्रभारी दीपक गौड़, जिला सह संयोजक सौरव रजक, जिला सह संयोजक सुनील शर्मा,
जिला सह मंत्री जीतू जैन,जिला सह संयोजक लोकेश कुशवाह, जिला सेवा प्रमुख बंटी रघुवंशी, मोनू कुशवाह जिला सह गो रक्षा प्रमुख, प्रबल कुशवाह जिला मिलन प्रमुख, नगर सह संयोजक मनीष श्रीवास्तव, सह समरसता प्रमुख कैलाश अहिरवार,अजय कुशवाह प्रखंड संयोजक, प्रदीप कुशवाह प्रखंड मंत्री, अर्जुन राठौर नगर सयोजक,धर्मेंद्र ओझा नगर मिलन प्रमुख, भूमिका कुशवाह जिला सह संयोजिका, हनी कोरी नगर सह संयोजिका,कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं