पंडित राजकुमार शुक्ल जी की 96 वीं जयंती पर संगोष्ठी हुए आयोजित
पंडित राजकुमार शुक्ल जी की 96 वीं जयंती पर संगोष्ठी हुए आयोजित
चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार और बिहार के अख्यात गांधी पंडित राजकुमार शुक्ल जी की 96 वीं पुण्यतिथि पंडित राजकुमार शुक्ल संस्थान बिहार के अध्यक्ष राजेश भट्ट जी आह्वान पर ब्रह्मभट्ट सोशल अवेयरनेस ग्रुप गुना एवं ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा मनाई गई।जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने बताया कि गांधी जी को सत्याग्रह की प्रेरणा देने वाले और अंग्रेजो के चंपारण में किसानों पर हो रहे अत्याचार को सब को बताने वाले पंडित राजकुमार ही थे। जिन्होंने अपनी जमीन बेचकर पैदल यात्रा कर गांधी जी से मिले और चंपारण की व्यथा सुनाकर आंमत्रित किया। सबसे पहले गांधी जी ने सत्याग्रह का प्रयोग यही से किया।और हमे गर्व है कि वो हमारे समाज के थे।
हम ने ब्रह्मभट्ट सोशल अवेयरनेस ग्रुप ब्रह्मभट्ट समाज के साथ मिलकर यह अभियान चलाया है जिससे बच्चे युवा और समाज के लोग समाज में जन्मे महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित हो सके। संगोष्ठी का शुभारंभ समाज के संरक्षक जमुना लाल ब्रह्मभट्ट ने पंडित राजकुमार जी के चित्र का पूजन,माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस संगोष्ठी में कुशाग्र ब्रह्मभट्ट, पुष्कर ब्रह्मभट्ट, रूही ब्रह्मभट्ट, प्रखर ब्रह्मभट्ट, श्रीमती सुनीता ब्रह्मभट्ट आदि समाज बन्धु उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं