Breaking News

सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा


मुंगावली-पहलगाम में ऐतिहासिक शत्रु देश पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा मासूम पर्यटकों पर किये गये हमले के जवाब में ऑपरेशन सिन्दूर के अन्तर्गत भारत की थल, वायु और नौसेना ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सैना द्वारा जहाँ पाकिस्तान को जमकर धूल चटाई गयी, वहीं भारतीय सैना के अद्वितीय पराक्रम और सम्मान को लेकर देश के समस्त अनेक छोटे-बड़े नगरों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसी क्रम के अन्तर्गत18 मई 2025, रविवार को शाम 5 बजे मध्य प्रदेश के शहर मुगावली में भी भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा मुगावली बस स्टेण्ड के जय स्तम्भ से शुभारम्भ की गयी, और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इमली चौराहा पहुँची, जहाँ विद्यार्थी चौक पर स्थित अमर शहीद श्रीगणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। और भारत माता की जय, बन्दे मातरम आदि नारों से जय-जयकार के पश्चात यात्रा का समापन किया गया। विदित हो, इस राष्ट्र-व्यापी यात्रा का उद्देश्य हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना है। भाजपा इस कैंपेन के जरिए जनता को यह बता रही है, कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने कैसे अपने नागरिकों को संकट से बाहर निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया।

इस तिरंगा यात्रा में मध्‍यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा जिला प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, क्षेत्रीय विधायक राव बृजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व सांसद डॉक्टर कृष्णपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव सहित, क्षेत्रीय भाजपा जन-प्रतिनिधि, महिला मंडल तथा अन्य विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और समस्त विभागों से सम्बन्धित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं