Breaking News

जेल यातनाएं सहकर धर्मपत्नी को खोकर भी देश आजाद कराने का सपना नहीं छोड़ा

जेल यातनाएं सहकर धर्मपत्नी को खोकर भी देश आजाद कराने का सपना नहीं छोड़ा

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि


गुना -स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने हनुमान चौराहा स्थित नेहरू पार्क पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पं. जवाहरलाल नेहरू जब विदेश से शिक्षा ग्रहण कर भारत लौटे तो देश को गुलामी की जंजीरों में जकड़ा देखकर उनका मन व्यथित हुआ। नेहरू ने गांधीजी के साथ मिलकर देश को आजाद करने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन का संचालन किया। इस दौरान उन्हें कई बार जेल की यातनाएं झेलना पड़ीं। इस संघर्ष में पं. जवाहरलाल नेहरू ने अपनी धर्मपत्नि को भी खो दिया, लेकिन भारत को स्वतंत्र कराने में वह सफल रहे। पं. नेहरू ने देश के लिए अपनी सम्पत्ति का भी दान कर दिया। धाकड़ ने बताया कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई बड़े उद्योग, शिक्षण संस्थान, जल स्त्रोतों की स्थापना की। यही वजह है कि आज भारत निरंतर उन्नति कर रहा है। धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को पं. नेहरू द्वारा बताए गए सद्भावना और शांति के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। इससे पहले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़,  जिला संगठन प्रभारी विश्वनाथ तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन हरिशंकर विजयवर्गीय, कैलाश नारायण भार्गव, रजनीश शर्मा, राजेन्द्र तिवारी,रमेश सेंड़ो, पंकज कनेरिया, जिनेन्द्र जैन, ब्लॉक अध्यक्ष रणवीरसिंह कुशवाह,  प्रकाश धाकड़,रति राम धाकड़, प्रशांत भार्गव, सत्येन्द्र सिकरवार, भगवान सिंह अहिरवार, दीपक यादव, प्रमोद रघुंवशी युवा जिलाध्यक्ष, राजू कोरी सेवादल जिलाध्यक्ष, असीम भटनागर, महेन्द्र ओझा,प्रशांत शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा पूर्व पार्षद, राजू जाटव पार्षद, तरुण सेन पार्षद, हलीम गाजी पार्षद, मुकेश रजक,बृजेश भार्गव, मनोज तिवारी,राकेश बाल्मीकि, गजेन्द्र चौहान, राकेश शिवहरे, धर्मेन्द्र धाकड़, धरकन्हैयालाल अहिरवार, जीतू जोशी, अकबर भाई, वीरेंद्र ओझा, आर्यन सेंड़ो, सोनू मेहर, दुर्गेश ओझा, सहदेव बाल्मीकि, नबल दामले, मोहित शर्मा आदि उपस्थिति थे।

कोई टिप्पणी नहीं