Breaking News

जैविक हाट बाजार का आयोजन, प्राकृतिक कृषि करने वाले कृषकों को विधायक द्वारा किया गया प्रोत्‍साहित

जैविक हाट बाजार का आयोजन, प्राकृतिक कृषि करने वाले कृषकों को विधायक द्वारा किया गया प्रोत्‍साहित 


गुना-कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशन में उद्यानिकी विभाग परिसर में जैविक हाट बाजार का आयोजन उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के समन्‍वय से किया गया। जी एस रघुवंशी उप संचालक उद्यानिकी द्वारा बताया गया कि जिले के प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले कृषकों को प्राकृतिक कृषि करने के तरीके विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा बताये गये। प्राकृतिक खेती करने के लिये देशी गाय का महत्‍व, जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्‍त्र, पांच पत्‍ती काडा तैयार करने के तरीके भी कृषकों को सिखाये गये। प्राकृतिक कृषि से मानव स्‍वास्‍थ्‍य, मृदा स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर्यावरण की सुरक्षा संभव है। जैविक उत्‍पादों के उत्‍पादन में लागत कम एवं उत्‍पादों का मूल्‍य भी अधिक मिलता है। इस अवसर पर हाट में कृषकों द्वारा लाये गये फल एवं सब्‍जी उत्‍पादों को खरीदा गया।

विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा प्राकृतिक कृषि करने वाले कृषकों को प्रोत्‍साहित किया गया। कृषकों द्वारा जैविक उत्‍पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए० द्वारा नीति आयोग भारत सरकार द्वारा सेफ एण्‍ड ऑर्गेनिक प्रोजेक्‍ट के बारे में विस्‍तृत रूप से बताकर वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि के महत्‍व को समझाया गया।  इस अवसर पर विधायक, कलेक्‍टर एवं अन्‍य सम्‍मानीय अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्राकृतिक कृषि करने वाले कृषकों को प्रोत्‍साहित किया गया। कार्यक्रम में कृषकों द्वारा भी अपने अनुभव एवं विचार बताये गये।

सचिन शर्मा सांसद प्रति‍निधि, रमेश मालवीय सांसद प्रति‍निधि,  रविन्‍द्रभट्ट किसान महा मोर्चा के महामंत्री, देवेन्‍द्र सिंह रघुवंशी पूर्व जिला अध्‍यक्ष भारतीय किसान संघ द्वारा भी कृषकों को संबोधित कर कर जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि एवं किसान कल्‍याण अशोक कुमार उपाध्‍याय सहित कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग स्टॉफ उपसिथत रहा 

कोई टिप्पणी नहीं