प्रशासन हर कदम पर आपके साथ हैं-कलेक्टर श्रीमती आर उमामहेश्वरी
प्रशासन हर कदम पर आपके साथ हैं-कलेक्टर श्रीमती आर उमामहेश्वरी
मृतक दंपत्ति के बच्चों को एवं परिवारजनों को सहायता प्रदान करने पहुंची कलेक्टर
अशोकनगर -तहसील ईसागढ़ के ग्राम कदवाया में गत माह बीमारी के चलते नीलम प्रजापति एवं उनकी पत्नी दीपा प्रजापति का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। मृतक दंपत्ति के कुल 5 बच्चे हैं। जिनमें चार लड़कियां एवं एक लड़का है। उक्त परिवार की पीड़ा को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती आर. उमामहेश्वरी शुक्रवार को ग्राम कदवाया पहुंचकर मृतक दंपत्ति के बच्चों एवं परिवारजनों से मिलकर हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।। उल्लेखनीय है कि मृतक दंपत्ति के परिवार को पूर्व में तत्काल ही मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई थी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती आर.उमामहेश्वरी ने बच्चों को दुलार करते हुए सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़े एवं जूते चप्पल प्रदान किए। साथ ही दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत प्रतिमाह चार-चार हजार रुपए प्रदाय किए जाने संबंधी स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। साथ ही संबल योजना में पंचायत के द्वारा दो लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। पूरे परिवार को 50 किलोग्राम अनाज भी उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर ने मृतकों के वृद्ध माता-पिता से बात की एवं उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशासन इस दुखद घड़ी में आपके साथ हैं। आप किसी भी समस्या के लिए मुझसे आकर मिल सकते है।
इस दौरान एसडीएम ईसागढ़ श्री विजय यादव सहित संबंधित अधिकारी साथ थे।




कोई टिप्पणी नहीं