Breaking News

रजक महासमाज संगठन के लोग कराएंगे सामूहिक मुंडन

रजक महासमाज संगठन के लोग कराएंगे सामूहिक मुंडन


गुना-रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन जिला इकाई गुना की बैठक आज रविवार को सिंधिया पार्क में संपन्न हुई। इस बैठक में रजक समाज के आराध्य देव संत श्री गाडगे बाबा की मूर्ति स्थापना की अनुमति पर चर्चा हुई। सभी लोगों ने तय किया यदि प्रशासन अनुमति नहीं देता तो सभी लोग संगठन के जनवरी माह में विरोध स्वरूप सामूहिक रूप से मुंडन नगरपालिका के सामने चौराहे पर कराएंगे।

रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापूरा ने बताया कि आज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया की अध्यक्षता में रखी गई थी। इस बैठक में तय किया गया कि रजक समाज के आराध्य देव संत श्री गाडगे बाबा की प्रतिमा संगठन के द्वारा जयपुर से बनवा कर लाई जा चुकी है, और नगरपालिका व जिला प्रशासन से अनुमति के लिए विगत 8 माह से हम प्रयासरत हैं। लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। जबकि शहर के अंदर दूसरी दो मूर्तियों की परमीशन के लिए अनुमति की फाइल प्रचलन में है। इस प्रकार नगरपालिका और जिला प्रशासन के अधिकारी रजक समाज के साथ दोगला व्यवहार कर रहे हैं। इस कारण संगठन के लोगों ने तय किया है कि यदि प्रशासन दिसंबर अंत तक मूर्ति  लगाने की परमिशन नहीं देता तो संगठन के सभी लोग विरोध स्वरूप सामूहिक रूप से हनुमान चौराहे पर मुंडन कराएंगे। इसके बाद आगामी रूपरेखा विरोध की तैयार की जाएगी।

आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा, संभाग अध्यक्ष राकेश ननेरिया, संभाग मंत्री बंटी झाला, जिला अध्यक्ष दिनेश रजक पीओपी, उपाध्यक्ष रामपाल रजक, घनश्याम वासत्री, मुकेश रजक, बंटी रजक, राम प्रसाद रजक, रामदयाल रजक, राधेश्याम रजक, लालचंद रजक, जीतू रजक, गोविंद रजक, लालाराम रजक, राजेश रजक, समाज बंधु शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं