Breaking News

विराट हिंदू उत्सव समिति ने भगवान राम की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया

 भगवान राम भारत की आत्मा हैं -कैलाश मंथन

विराट हिंदू उत्सव समिति ने भगवान राम की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया


गुना। विजयदशमी पर भगवान राम की शोभा यात्रा का चिंतन हाउस सराफा बाजार में विराट हिंदू उत्सव समिति के संस्थापक कैलाश मंथन ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भगवान राम एवं बाला जी सरकार की आरती की गई। हिंदू उत्सव समिति के प्रमुख कैलाश मंथन ने भगवान राम को सम्मान पत्र समर्पित किया एवं अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान किया। देर रात तक नव दुर्गा विसर्जन जारी रहा शहर में लगी सभी प्रमुख जातियों को जय मां अंबे सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर स्वागत समिति के संयोजक कैलाश मंथन ने कहा भगवान राम भारत के प्राण है भारतीय धर्म और संस्कृति की आत्मा हैं भगवान राम।

कोई टिप्पणी नहीं