Breaking News

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर संपन्‍न

 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर संपन्‍न


गुना -मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत प्रतिदिन नगरीय एवं सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्‍याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत 01 अक्‍टूबर 2022 को गुना विकासखंड के सतनपुर, महूखान, म्याना एवं मंगवार ग्राम में शिविरों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार अन्‍य विकास खण्‍डों में भी शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा नियुक्‍त जिला अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर शिविरों का अवलोकन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं