Breaking News

शिवपुरी की रिहायशी बस्ती में मगरमच्छ निकला तो लोगों ने रस्सी के सहारे बांदा

शिवपुरी की रिहायशी बस्ती में मगरमच्छ निकला तो लोगों ने रस्सी के सहारे बांदा

साख्य सागर झील से नालों से रिहायशी बस्ती में आ जाते हैं मगरमच्छ


शिवपुरी-शिवपुरी शहर में लगातार मगरमच्छ रिहायशी बस्तियों में निकल रहे हैं जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गुरुवार की सुबह शहर के बस स्टैंड क्षेत्र गायत्री कॉलोनी के समीप बीच बस्ती में सड़क किनारे  एक मगरमच्छ निकल आया। यहाँ के लोगों ने इसे बांधकर पटक दिया। लोगों के द्वारा मगरमच्छ को बांधे जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी। वन विभाग का अमला करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे और इस मगरमच्छ को अपने कब्जे में कर इसे झील में छोड़ा गया। 

शिवपुरी में यहां बस्तियों में तालाब छोड़कर लगातार मगरमच्छ रिहायशी क्षेत्रों में घुस रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए वन विभाग और जिम्मेदार प्रशासनिक अमला कोई कदम नहीं उठा रहा है। शिवपुरी शहर की साख्यसागर झील से नाले लगे हुए हैं और इस झील में काफी बड़ी संख्या मगरमच्छ है। यह मगरमच्छ नालों के सहारे से रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं।

नगर संवाददाता - अभिनय मोरे 

कोई टिप्पणी नहीं