Breaking News

"हर घर तिरंगा'' अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया रंगोली

"हर घर तिरंगा'' अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन 


गुना -आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत "हर घर तिरंगा'' अभियान के लिए गुना जिले में विभागों द्वारा बढ़चढ़ कर भागीदारी निभायी जा रही है। कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्‍डों में "हर घर तिरंगा'' अभियान अंतर्गत जनजागरूकता रैली, नारे लेखन, रंगोली, मेहंदी आदि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज महिला एवं बाल विकास विभाग गुना द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों पर तिरंगा रंगोली, संगोष्‍ठी, मेंहदी, दीवार लेखन, रैली आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री डीएस जादौन ने बताया कि आंगनबाडी केंद्रों को 5 हजार राष्‍ट्रीय ध्‍वज उपलब्‍ध कराये गये हैं। जो कि इस अभियान के दौरान आंगनबाडी केंद्रों पर तथा घरों पर फहराये जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं