पर्यावरण, स्वास्थ्य ईंधन बचाइए अपने साथ साइकिल को दोस्त बनाइए
पर्यावरण, स्वास्थ्य ईंधन बचाइए अपने साथ साइकिल को दोस्त बनाइए
सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान अध्यक्ष डॉ रश्मि: शुक्ला
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)- स्वास्थ्य दिवस पर आज प्रयागराज में साइकिल रैली का आयोजन हुआ। जिसमें सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ रश्मि शुक्ला ने संबोधित किया। कि हमको पर्यावरण संरक्षण करना है। और साइकिल से चलना है ।हम ,स्कूल,कार्यालय , बाजार सब जगह साइकिल का प्रयोग करें ।इससे हमें स्वास्थ्य लाभ होगा। पर्यावरण संरक्षण होगा। और ईंधन की भी बचत होगी। कार्यक्रम में कई संस्था के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।जिसमें अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्ष रंजना गुलाटी ने कहा कि हमको तथा बच्चे जवान वृद्ध सभी को साइकिल का उपयोग करना चाहिए।कवीत्री डॉक्टर वंदना ने संबोधित करते हुए कहा हमारी प्रकृति को पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। और हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साइकिल से धन की भी बचत होगी। और भी कई लाभ साइकिल के द्वारा मिलते हैं। साइकिल के कई लाभ हैं। यह हम सब लोग अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए हम सभी को साइकिल का उपयोग करना चाहिए। वात्सल्य की डायरेक्टर श्रीमती डॉक्टर कृतिका अग्रवाल जी ने रैली का आयोजन किया। और सबको स्वदेशी मट्ठा भी पिलाया। रोट्ररी इलाहाबाद के कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। जिनका रैली में पूर्णता सहयोग रहा। मोदी फॉर पीएम मिशन 2024 और नेहरू ग्राम भारती पूरा छात्र आदि संस्था उपस्थित रही। यह रैली पत्थर गिरजाघर से सिविल लाइन के सुभाष चौराहे तक गई। और पुनः गिरजाघर में आकर समाप्त हुई ।वात्सल्य हॉस्पिटल, वात्सल्य स्कुल के छात्र छात्राओं ने जागरुकता स्लोगन लेकर चले ।जिसमें लिखा था साइकिल चलाइए स्वस्थ रहिए, साइकिल चलाएं मोटापा घटाएं ,पर्यावरण बचाइए साइकिल पर चलिए ,इंधन बचाइए साइकिल चलाइए।सी ऐ सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगद शुक्ला, रत्ना आदि उपस्थित हुए।
नगर संवाददाता: अभिनय मोरे




कोई टिप्पणी नहीं