Breaking News

सावित्रीबाई फुले जयंती पर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

रोटरी क्लब ने किया एकल विद्यालय का ग्राम दर्शन

सावित्रीबाई फुले जयंती पर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम


गुना। महान समाज सेविका, देश की प्रथम महिला अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता लोकमाता ज्योतिराव सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन किया गया। सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में एक दलित परिवार में हुआ था। वे महिला सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल हैं और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

यह उद्गार एकल अभियान पी-7 जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन ने व्यक्त किए। वे 3 जनवरी को लोकमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर एकल अभियान अंचल गुना के अंतर्गत संच आरोन के कस्बा मढ़ी स्थित एकल विद्यालय ग्राम दर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर वनयात्रा के दौरान रोटरी क्लब गुना के अध्यक्ष सीए बृजेश अग्रवाल ने विद्यालय का दर्शन किया। उन्होंने एकल अभियान द्वारा शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं