Breaking News

चैंपियंस ऑफ चेंज : गुना में तीन स्थानों पर महिलाओं की शक्ति जागरण की गूंज

चैंपियंस ऑफ चेंज : गुना में तीन स्थानों पर महिलाओं की शक्ति जागरण की गूंज

110 महिलाएं, बच्चे व बालिकाएं हुईं शामिल, घर बैठे रोजगार व आत्मरक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण संदेश



गुना। मुखौटा कला मंच एवं तिनका सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में चैंपियंस ऑफ चेंज कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार 4 जनवरी 2026 को गुना जिले के सकतपुर गांव, साईं सिटी कॉलोनी एवं पठार क्षेत्र में एक साथ तीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।


कार्यक्रम का संचालन रचयिता सोनी (सिसोदिया) ने किया, जबकि सहायक के रूप में पिंकी ओझा एवं सौरभ सोनी उपस्थित रहे। बैठकों में महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।


साथ ही बच्चों और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए उन्हें जागरूक किया गया, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


तीनों स्थानों पर आयोजित इन बैठकों में कुल 110 महिलाएं, बच्चे एवं बालिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और संस्था के प्रयासों की सराहना की।


संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का विस्तार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे महिलाओं और बच्चों को सशक्त समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं