सेवा कार्यों से मनाया जाएगा श्रीमंत सिंधिया जी का जन्मदिन
सेवा कार्यों से मनाया जाएगा श्रीमंत सिंधिया जी का जन्मदिन
पौधारोपण, गौसेवा, भोजन प्रसादी, कंबल वितरण व वृद्ध सेवा के कार्यक्रम
गुना। जिले के लोकप्रिय सांसद, केंद्रीय मंत्री एवं विकास के मसीहा श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का जन्मदिन इस वर्ष भी सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 जनवरी को शहर में सेवा कार्यों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे नजूल कॉलोनी स्थित वार्ड क्रमांक 18 के नवीन पार्क के नामकरण राजमाता साहब के नाम से की जाएगी। इस अवसर पर पार्क परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे कैंट गौशाला में गौमाताओं को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा की जाएगी।
प्रातः 10:45 बजे अन्नपूर्णा भोजनालय, सेवा भारती, जिला चिकित्सालय में भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
दोपहर 12:00 बजे गरीब बस्ती कंचनपुरा में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।
सेवा कार्यों की श्रृंखला का समापन सायं 6:00 बजे वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराकर एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त कर किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ने शहर के समस्त पार्षदगणों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवाभाव से इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाएं।





कोई टिप्पणी नहीं