Breaking News

चैम्पियंस ऑफ चेंज फेलोशिप के तहत गुना के दो स्कूलों में छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

चैम्पियंस ऑफ चेंज फेलोशिप के तहत गुना के दो स्कूलों में छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण



गुना। तिनका सामाजिक संस्था एवं मुखौटा कला मंच द्वारा चैम्पियंस ऑफ चेंज फेलोशिप के अंतर्गत गुना जिले के दो विद्यालयों — श्री बांकेबिहारी स्कूल एवं शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में अंजली सैनी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। 


कार्यक्रम में फील्ड कोऑर्डिनेटर श्याम यादव, फेलो रचियता सिसौदिया सहित सहयोगी पिंकी ओझा एवं सौरव सोनी भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं