मुखौटा कला मंच द्वारा कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी
मुखौटा कला मंच द्वारा कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी
गुना। मुखौटा कला मंच द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रचयिता सिसोदिया ने किया। संगोष्ठी में अनेक महिलाओं, बालिकाओं एवं मंच से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन एवं तिनका ग्रुप फाउंडेशन की सह संस्थापक मना मंडेलकर उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में नींव शिक्षा कल्याण संस्था के संस्थापक श्याम यादव, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी विकास कुमार, तिनका सामाजिक संस्था हरदा के सदस्य विष्णु झा सहित अन्य रंगकर्मी शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मानव अधिकारों एवं महिलाओं के अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी विकास कुमार ने तिनका संस्था द्वारा स्व-सुरक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
वहीं श्याम यादव ने नई शिक्षा नीति, बच्चों के पलायन तथा संस्था द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता मना मंडेलकर ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा के खिलाफ लड़ाई, तथा शिक्षा व खेल को जीवन का टर्निंग पॉइंट बनाने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर जागरूक कर रही है।




कोई टिप्पणी नहीं