Breaking News

भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा बिहार चुनाव जीत का जश्न मनाया

भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा बिहार चुनाव जीत का जश्न मनाया



आरोन। भारतीय जनता पार्टी मंडल आरोन के तत्वाधान में दास हनुमान मंदिर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय का जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आतिशबाजी कर तथा मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की।

चौराहे पर “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे गूँजते रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह कुशवाह, डॉ. कैलाश रघुवंशी, महामंत्री रविंद्र धाकड़, सांसद प्रतिनिधि छगनलाल तिवारी, पूर्व जिला मंत्री प्रमोद सक्सेना, श्रवण कुमार जैन, विशाल खामोजा, जयवर्धन सिंह परमार, तोलाराम सिलावट, हीरालाल बुनकर, रामलाल कुशवाहा, देवेंद्र शर्मा, माखन नायक, बाला प्रजापति, शेखर सुमन, सोनू ग्वाल, संजीत साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं