Breaking News

भाजपा गुना नगर मंडल ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 125वा प्रसारण

भाजपा गुना नगर मंडल ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 125वा प्रसारण



गुना- भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा मंडल के श्रीराम शक्तिकेंद्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 के बूथ क्र.14 पर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 125वें संस्करण के लाइव प्रसारण को सुना।

नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का 125वें संस्करण का लाइव प्रसारण हुआ जिसे भाजपा गुना नगर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल प्रभारी एवं पूर्व न.पा अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता जी की उपस्थिति में एवं मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने रेडियो क्रार्यक्रम मन की बात के प्रसारण में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात का का यह 125 वां एपिसोड है। इसका प्रसारण ऐसे समय में हो रहा है जब देश अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ की समस्या का सामना कर रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की घटना पर दुख जताया। 

यह दर्द हम सबका दर्द है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा-मॉनसून के इस मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की कसौटी कर रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भू-स्खलन का बड़ा कहर देखा है। कहीं घर उजड़ गए, कहीं खेत डूब गए, परिवार के परिवार उजड़ गए, पानी के तेज बहाव में कहीं पुल बह गए, सड़कें बह गईं, लोगों का जीवन संकट में फंस गया | इन घटनाओं ने हर हिन्दुस्तानी को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, उनका दर्द हम सबका दर्द है।मोदी जी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को देश में बनी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता देनी है उपहार वो हो जो देश में बना हो,रोशनी वो हो जो देश में निर्मित वस्तुओं से हो,इन शब्दों के साथ मोदी जी ने लोकल फॉर व्होकल पर जोर दिया जिसके द्वारा देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।

मन की बात के 125वा प्रसारण बूथ अध्यक्ष एवं नगर उपाध्यक्ष अर्पित शर्मा के प्रतिष्ठान पर सुना गया इस दौरान नगर महामंत्री हरीश उरैया,नगर मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा,सह आई.टी सेल प्रभारी अभिषेक शर्मा सहित बूथ समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं