हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल गुना द्वारा कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल गुना द्वारा कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया
गुना-भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर ,प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ,जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगामी कार्यक्रम 10 अगस्त से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा अभियान", 14 अगस्त विभाजन विभीषिका,एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया मुख्याथित्य में एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी देवेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।इस दौरान न.पा.अध्यक्षा सविता अरविंद गुप्ता,राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार सदस्य मनोज दुबे जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन,न.पा.उपाध्यक्ष धरम सोनी,भाजपा जिला मंत्री गोविंद गुर्जर,मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत आदि मंचासीन रहे। मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि आगामी 10 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन मंडल में बूथ स्तर तक किया जाना है।जिसकी पूर्व तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा की बैठक उपरांत विगत दिवस जिले की बैठक आयोजित की गई।इसी क्रम में आज नगर मंडल की कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में स्थानीय होटल में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारतमाता, पं.दीनदयाल, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर पुष्पांजलि कर किया गया तदोपरांत मंडल अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण के साथ बैठक के विषय को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया। बैठक में सभी को मंचासीन वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हरीश उरैया ने किया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति ने माना।बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता महाराज सिंह लोधा,शंभू सेन,अरविंद गुप्ता सहित मोर्चों के जिलाध्यक्ष–मंडल अध्यक्ष,पार्षदगण,नगर मंडल पदाधिकारी,वरिष्ठजन,बूथों के अध्यक्ष एवं मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं