Breaking News

दिव्यांग मोबत सिंह की गुहार पर कलेक्टर की संवेदनशील पहल, तत्काल मिली मदद

दिव्यांग मोबत सिंह की गुहार पर कलेक्टर की संवेदनशील पहल, तत्काल मिली मदद


गुना - मानवता और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब आरोन जनपद के ग्राम रिज़ोदा निवासी दिव्यांग मोबत सिंह गुना कलेक्ट्रेट पहुंचे। पैरों से दिव्यांग मोबत सिंह ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल से मुलाकात कर अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी माता की तबीयत बेहद खराब है और घर में खाने तक का इंतजाम नहीं है। आवेदक मोबत सिंह की बात सुनते ही कलेक्टर श्री कन्याल ने त्वरित निर्णय लेते हुए रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान कराया। इसके साथ ही खाने और घर वापसी की आवश्यक व्यवस्था भी उन्होंने तुरंत उपलब्ध कराई। कलेक्टर  श्री कन्याल की इस मानवीय पहल से भावुक हुए मोबत सिंह ने कलेक्टर श्री कन्याल को हृदय से धन्यवाद दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं