Breaking News

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित


गुना -  कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के नवाचार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 महेन्द्र शर्मा स्टेनो शाखा को, इकबाल उद्धीन कुरैशी सिविल सूट शाखा में एवं खाद्य विभाग के सहायक गेड 3 अरूण कुमार एम.एस. लेखा शाखा को उत्कृष्ट कार्य करने  पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर एडीएम अखिलेश जैन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का नवाचार कलेक्टर द्वारा आरंभ किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को प्रदेश व देश स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करें।

कोई टिप्पणी नहीं