Breaking News

शतरंज विकासखंड प्रतियोगिता हुई संपन्न

शतरंज विकासखंड प्रतियोगिता हुई संपन्न 


गुना+स्कूल शिक्षा विभाग खेल के अंतर्गत जिले के आरोन विकासखण्ड स्तरीय आयु वर्ग 14,17,19 शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को सहायक संचालक शिक्षा अधिकारी संतोष धाकड़ व क्रीड़ा अधिकारी ताहिर खान द्वारा आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। विद्यासागर से ईशानी रघुवंशी, नैंसी पिरोजी, सिद्धार्थ जैन, अंशित शर्मा, कृष्णा रघुवंशी, अनुज अहिरवार, शा. उत्कृष्ट स्कूल से आदित्य, भविष्य,सचिन, मॉडल से राधिका रघुवंशी, ध्रुव रघुवंशी शिवा रघुवंशी,दिव्यांश, हिन्दुपथ से भावेश शर्मा, श्लोक रघु, मानस प्रजापति जिले के लिए चयनित हुए इस दौरान शिक्षक रवि रघुवंशी, विद्यासागर प्राचार्य श्री देवांश त्रिपाठी,  उपप्राचार्य राजेश कुमार जैन, खेल प्रशिक्षक पवन शर्मा, हिन्दुपत से संजू सैनी, आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं