योगासन भारत ने लोकसभा में खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया द्वारा प्रस्तुत किए गए खेल संशोधन विधेयक का किया समर्थन
योगासन भारत ने लोकसभा में खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया द्वारा प्रस्तुत किए गए खेल संशोधन विधेयक का किया समर्थन
गुना-योगासन भारत, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ, आज लोकसभा में प्रस्तुत किए जा रहे दो महत्वपूर्ण विधेयकों का पूर्ण समर्थन और स्वागत करता है। यह ऐतिहासिक कदम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खेलो इंडिया फिट इंडिया' मिशन, भारत को खेल महाशक्ति बनाने की परिकल्पना तथा भारतीय खेलों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और सशक्त बनाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योगासन भारत के महासचिव डॉ योगाचार्य जयदीप आर्य की ओर से उनके इस दूरदर्शी नेतृत्व हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया हैं। साथ ही, हम केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी का भी विशेष धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने खेल क्षेत्र के सुशासन और डोपिंग-रोधी व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु इन विधेयकों को तैयार कर संसद में प्रस्तुत किया। योगाचार्य महेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा में प्रस्तुत विधेयकः1राष्ट्रीय खेल सुशासन विधेयक, 2025 (थे नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, 2025):इस विधेयक के माध्यम से भारत में एक पारदर्शी, उत्तरदायी, नैतिक एवं न्यायोचित खेल प्रशासन प्रणाली की नींव रखी जाएगी, जिससे सभी खेल स्पर्धाओं को अतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य करने की दिशा मिलेगी। 2.राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक, 2025 (नेशनल एंटी-डोपिंग (अमेंडमेंट) बिल, 2025): यह विधेयक वर्ष 2022 के राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग अधिनियम में संशोधन लाकर भारत की डोपिंग विरोधी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी लथा खिलाड़ियों के हित में बनाएगा। योगासन खेल से विशेष जुड़ावः इन विधेयकों से योगासन खेल जिसे वर्ष 2020 में एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल (कंपटीटिव स्पोर्ट) के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है, को नई ऊर्जा, सुदृढ़ संरचना और विश्वसनीयता प्राप्त होगी।यह विधेयक योगासन भारत जैसे महासंघों को पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं उत्तरदायी प्रशासनिक ढांचे में कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।साथ ही, एंटी-डोपिंग अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से योगासन एथलीटों को निष्पक्ष और सुरक्षित प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। योगासन भारत इस खेल अधिनियम के तहत सुधार की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का हृदय से स्वागत करता है और भारत सरकार के युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी का धन्यवाद करता है तथा इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने हेतु प्रतिबद्ध है।
कोई टिप्पणी नहीं