हरियाली तीज महोत्सव 2025’ सावन की सजीवता, परंपराओं की गहराई और नारी सशक्तिकरण की ऊँचाई का अद्भुत संगम
हरियाली तीज महोत्सव 2025
हम फाउंडेशन – सरस्वती शाखा गुना की बहनों द्वारा सांस्कृतिक हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
हरियाली तीज महोत्सव 2025’ सावन की सजीवता, परंपराओं की गहराई और नारी सशक्तिकरण की ऊँचाई का अद्भुत संगम
गुना-हम फाउंडेशन की बहनों द्वारा आयोजित ‘हरियाली तीज महोत्सव 2025’ सावन की सजीवता, परंपराओं की गहराई और नारी सशक्तिकरण की ऊँचाई का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। पूरे आयोजन में जहाँ एक ओर लोकसंस्कृति की झलक दिखी, वहीं महिलाओं की सहभागिता और उत्साह ने इसे यादगार बना दिया। प्रवेश द्वार पर शाखा की कोषाध्यक्ष निर्मला शर्मा और महिला सहभीगिता प्रमुख राधिका श्रीवास्तव द्वारा बहनों का तिलक लगाकर और सुहाग सामग्री देकर रजिस्ट्रेशन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया।उसके बाद सरस्वती शाखा की संयोजकों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में अतिथियों एवं सभी बहनों का स्वागत किया। पूरे समारोह में महिलाओं ने मनमोहक गीतों, समूह नृत्य और लोक-परंपरा से जुड़ी प्रस्तुतियों से वातावरण को आकर्षक और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण रहे गायन, एकल नृत्य
,समूह नृत्य, हाउ जी, ग्रुप गेम, अन्य प्रतियोगिताएं। इन सभी प्रस्तुतियों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग भी जगाया।
इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही — ‘तीज क्वीन प्रतियोगिता’, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों, आत्मविश्वास और मंच संचालन की प्रतिभा के दम पर भाग लिया। जज और संयोजक के पैनल द्वारा चुनी गई 'तीज क्वीन' रुचि अग्रवाल ने नारी गरिमा, सौंदर्य और परंपरा का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया और तीज क्वीन का खिताब प्राप्त किया।विजेता को स्मृति चिह्न, ताज और विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उत्सव के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों में जोश और उमंग भर दी।
हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में रीना सिंह चौहान ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में श्रुति गुप्ता को पुरस्कार मिला। हाऊ जी और ग्रुप गेम के अलावा
तीज स्पेशल क्विज – जिसमें महिलाओं ने तीव्र बुद्धिमत्ता से जवाब देकर सबको चौंकाया। महिला श्रृंगार से संबंधित बीच-बीच में रैपिड फायर राउंड भी खेला गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित 'लकी ड्रा' सभी के लिए आश्चर्य और आनंद का कारण बना। रजिस्ट्रेशन नंबरों के माध्यम से निकाले गए ड्रा की भाग्यशाली विजेता रही ममता बंसल, उन्हें सुंदर उपहार से सम्मानित किया गया। हर महिला की मुस्कान यह बता रही थी कि यह सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक खूबसूरत अनुभव है।
गुब्बारे फूलों, पत्तों, बंदनवार, रंगोली और सेल्फी प्वाइंट की भरमार रही।जिन पर पिचर क्लिक कर बहनों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर को मेले का रूप दिया गया था। संस्था की ओर से कार्यक्रम में स्वागत, शाखा अध्यक्ष संगीता गर्ग ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन शाखा संरक्षक रश्मि बज द्वारा किया गया। स्टेज और अंदर के कार्यक्रमों का संयोजन शाखा उपाध्यक्ष प्रियमबादा लिटोरीया एवं सचिव संगीता कोरकू ने संभाला। अंत में आभार प्रदेश महिला सहभागिता प्रमुख रेखा श्रीवास्तव ने किया। और कहा कि "यह आयोजन केवल परंपरा नहीं, अपनों से जुड़ाव, आत्मविश्वास और नारी सामर्थ्य का प्रतीक है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन संस्था के माध्यम से निरंतर होते रहेंगे। सरस्वती शाखा द्वारा आयोजित यह हरियाली तीज महोत्सव केवल मनोरंजन का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव, नारी सौंदर्य, सामूहिक ऊर्जा और पारंपरिक मूल्यों के समर्पण का जीवंत उदाहरण बन गया। इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि जब महिलाएं साथ आती हैं, तो परंपरा भी मुस्कुराती है और संस्कृति भी नृत्य करती है।
कोई टिप्पणी नहीं