Breaking News

बजरंगगढ़ मंडल की कार्यशाला में गांव चलो अभियान पर हुई चर्चा

घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे प्रवासी कार्यकर्ता

बजरंगगढ़ मंडल की कार्यशाला में गांव चलो अभियान पर हुई चर्चा


गुना-भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे और क्षेत्र के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे। गांव चलो अभियान को सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लेंगे और भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने में निरंतर सहयोग करें। यह बात भाजपा मंडल बजरंगगढ़ के प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने कस्बे में आयोजित मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। श्री किरार ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक 70 प्रवासी कार्यकर्ता बजरंगगढ़ मंडल के सभी 70 मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वाहन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं