भाजपा में शामिल होंगे सुमेर सिंह गढ़ा
कांग्रेस को राजनैतिक झटका, भाजपा में शामिल होंगे सुमेर सिंह गढ़ा
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
गुना-जिले में कांग्रेस को आगामी बुधवार को बड़ा राजनैतिक झटका लगने जा रहा है। गुना जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा मप्र लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुमेर सिंह तथा उनके पुत्र धनन्जय सिंह अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। यह राजनैतिक झटका दिग्विजय सिंह के लिए भी राजनैतिक नुक्कसान होगा। सुमेरसिह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पारिवारिक सदस्य के रूप मे जाने जाते रहे हैं। इससे पूर्व राघौगढ़ क्षेत्र के प्रभावी परिवारों के हितेन्द्र सिह उर्फ बंटी बना तथा रुद्रदेव सिह भी दिग्विजय सिंह का साथ छोड़ श्री सिंधिया के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ले चुके थे। राजनैतिक क्षेत्रों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव पूर्व दलबदल का जो खेल सिंधिया के विरूद्ध ग्वालियर संभाग मे खेला गया था। अब सिंधिया वही खेल कांग्रेस के साथ खेल रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं