Breaking News

नाम संकीर्तन गीता प्रचार से होगा नववर्ष 2023 का स्वागत

नाम संकीर्तन गीता प्रचार से होगा नववर्ष 2023 का स्वागत

नारी शक्ति चिंतन मंच, अंतर्राष्ट्रीय गीता प्रचार मिशन भारत के तहत होंगे धार्मिक आयोजन

हिन्दुत्व की रक्षा के लिए आगे आए समग्र समाज- कैलाश मंथन


गुना-वर्ष 2023 का आगाज नाम संकीर्तन, नि:शुल्क गीता वितरण, बौद्धिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय नि:शुल्क गीता प्रचार अभियान भारत के प्रमुख कैलाश मंथन ने बताया कि नारी शक्ति चिंतन मंच, हिउस के तहत अंचल सहित देश के अनेकों प्रांतों में नववर्ष 2023 के आगमन पर भारतीय संस्कृति का संदेश दिए जाएंगे। नववर्ष की पूर्व संध्या पर चिंतन गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए संयोजक श्री मंथन ने कहा कि अब समय आ गया है जब भारतीय संस्कृति के तहत हिन्दुत्व की रक्षा के लिए समग्र समाज को आगे आना होगा। देश के अनेकों प्रांतों में एवं अंचल में धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गीता स्वाध्याय नि:शुल्क गीता वितरण, संकीर्तन एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नारी शक्ति चिंतन मंच ने दी हीराबेन को श्रद्धांजलि


चिंतन हाउस में नारी शक्ति चिंतन मंच भारत के तहत समाजसेवी कैलाश मंथन ने प्रधानमंत्री जी की मां के देहवासन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान बताया एवं मोदी जी जैसे महान देशभक्त सपूत को जन्म देने वाली जननी निरूपित किया। हीराबेन एक महान भारतीय नारी का प्रतिरूप थी।

कोई टिप्पणी नहीं