जनता ने आज जनमत की ताकत दिखाई जिसकी गूंज प्रदेश तक सुनाई देगी, लक्ष्मण सिंह विधायक
जनता ने आज जनमत की ताकत दिखाई जिसकी गूंज प्रदेश तक सुनाई देगी, लक्ष्मण सिंह विधायक
चाँचौडा जिला बने यह कुछ लोग नही चाह रहे इतनी संकीर्ण सोच रखना ठीक नही
चाँचौडा/बीनागंज:- चाँचौडा जिला बन जायेगा और उसे बनवाने के लिए किए गए संघर्ष का इतिहास लिखा जाएगा तब जो लोग अपने घरों में मौन होकर बैठे है उनका नाम नही होगा। सभी लोग मिलकर अपने अपने स्तर पर संघर्ष करें। इतिहास लिखा जाएगा तब कोई यह नही कहेगा कि मैंने सहयोग नही किया सहयोग तो हमने भी किया।
सुप्रसिद्ध प्राचीन देवस्थान बाग बागेश्वर धाम चाचौड़ा में यशस्वी विधायक लक्ष्मण सिंह ने चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए शिव अभिषेक पूजन किया एवं ईश्वर से यह कामना की कि जल्द से जल्द चांचौड़ा जिला बनाया जावे। पूजा अर्चना उपरांत विधायक सिंह ने क्षेत्रीय जनता के साथ चाचौड़ा जिला बनाओ पदयात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा चाचौड़ा किला होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी यहां पर विधायक श्री सिंह का सामाजिक संगठनों, काँग्रेस के पदाधिकारियों , युवाओं, बुजुर्ग व माता वहनों सहित छोटे बच्चों एवं छात्र छात्राओं ने जिला बनाओ पदयात्रा का आत्मीय स्वागत किया। जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर पद यात्रियों का सम्मान किया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह प्रत्येक स्वागत मंच पर पहुंचे यहां उनका अलग-अलग जगह साल, श्रीफल, मिठाई व नारियल आदि से स्वागत सम्मान किया गया। पदयात्रा में नगर वासियों सहित आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया एवं जिला बनाए जाने के लिए जन समुदाय के माध्यम से समर्थन किया। चाचौड़ा से बीनागंज तक की दूरी में विधायक लक्ष्मण सिंह का 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत सत्कार का कार्यक्रम रखा गया। सैकड़ों की संख्या में जन सामान्य अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर यात्रा को सफलता के शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया। राजीव गांधी चौराहा बीनागंज में विधायक लक्ष्मण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चाचौड़ा को जिला बनाना हमारी पहली प्राथमिकता रही है कांग्रेस सरकार इस कार्य को पूर्व में कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर अपना काम कर चुकी है तत्कालीन विपक्ष के नेता शिवराज सिंह चौहान भी चाचौड़ा को जिला बनाने का समर्थन मीडिया के समक्ष कर चुके हैं लेकिन वर्तमान में मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी चाचौड़ा को जिला बनाने की मुहिम को बढ़ावा नही दे रहे है इसका जवाब क्षेत्रीय जनता मुख्यमंत्री से जानना चाहती है। चाचौड़ा जिला बनने से हमारे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के आयाम की बहुताय प्राप्ति होगी, महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा, बुजुर्गों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी एवं किसानों को सही समय पर खाद बीज, पानी, बिजली आदि मुहैया कराई जा सकेगी। जिला बनने से जिला मुख्यालय की दूरी नजदीक में तब्दील हो जाएगी जिससे गरीब तबका शासकीय कार्यों के लिए बहुत दूर जाने को मजबूर नही होगा। अच्छे कॉलेज, खेल मैदान, चिकित्सा महाविद्यालय, कैरियर मार्गदर्शन सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छे से अच्छे संस्थान व योग्य शिक्षक उपलब्ध हो पाएंगे।, महिलाओं के इलाज हेतु महिला डॉक्टर की उपलब्धता निश्चित होगी। चाचौड़ा जिला बनने से चाचौड़ा विधानसभा के प्रत्येक नागरिक का लाभ होगा शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। हमारे आदिवासी अंचल के भाई बहन एवं अनुसूचित जाति जनजाति के मजदूर वर्ग जोकि अपने प्रदेश से दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने के लिए अपने परिवार को छोड़कर जाते है उनको स्थानीय रोजगार की उपलब्धता जाएगा। आज हमने जनमत की ताकत दिखाई है जिससे जिला बनाने की गूंज प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। कुछ लोग चाँचौडा को जिला बनने नही देना चाहते इतनी संकीर्ण विचारधारा रखना ठीक नही है। आज हमारे बीच मे हमारे दिवगंत नेता शिवनारायण मीना जी नही है अगर यदि वह होते तो हमको जिला बनाने मे बल मिलता। शिवराज सिंह जी वचन देकर जो नेता मुखर जाता है उसको जनता उखाड़ फेंकती है। हम सब ने ठाना है चाँचौडा जिला बनाना है। पदयात्रा मुख्य रूप से पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी, ठाकुर रणवीर सिंह, लालू वाला सवासडा, महेंद्र सिंह जी वापचा, बल्लू चौहान, नीलू दुबे, किरण मंडलोई, रिपुदमन सिंह सोलंकी, कैलाश चोकसे, भोजराज लोधी, नारायण सिंह भील, गजेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर संजय मीना, देवेंद्र मीना दीतलवाडा, रोहित मीना, सौरव यादव, सर्जन सिंह शिल्पकार, हेमराज खरे, मनमोहन शर्मा, रंजीत सिंह सोलंकी, राधेश्याम साहू, शिवराज मीना, बृजेश मीना, रानु मीना, नेपाल अहिरवार, प्रीतम प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति,आमीन खान आदि मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं