Breaking News

विधायक ने वार्ड क्रमांक 25 एवं वार्ड क्रमांक 01 में संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया

विधायक ने वार्ड क्रमांक 25 एवं वार्ड क्रमांक 01 में संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया


गुना-विधायक गोपीलाल जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी एवं उपस्थित पार्षद गणों द्वारा वार्ड क्रमांक 25 एवं वार्ड क्रमांक 01 में संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक गोपीलाल जाटव ने अपने उद्बोधन में बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु छोटी छोटी इकाइयों में चिकित्सालय खोले जा रहे हैं जहां गरीबों को मुफ्त में  उपचार मिलेगा। सबका विकास सबका साथ की परिकल्पना के साथ मध्य प्रदेश की सरकार सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में सभी वार्ड वासियों को संजीवनी क्लीनिक के निर्माण होने पर शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने सभी के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती  ममता तोमर, श्रीमती राधा बाई कुशवाह, चेयरमैन दिनेश शर्मा, महेंद्र सिंह कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह, राजेश साहू सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी  बृज भूषण गुप्ता, उपयंत्री सुनील कुमार जैन, श्रीमती भारती लोधी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं