Breaking News

एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश शपथ ग्रहण

एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश शपथ ग्रहण 


पिपरई-आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया जागरूकता सप्ताह 26 नवंबर 2022 से 2 दिसंबर 2022 के तारतम्य में उप स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पिपरई के आंगनवाड़ी केंद्र एवं  शासकीय माध्यमिक विद्यालय  में एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। सी एच ओ श्रीमती  राधा साहू द्वारा बच्चों किशोर किशोरियों एवं गर्भवती धात्री माताओं को एनीमिया से बचने के उपाय बताए गए जिसमें आयरन की गोलियों के महत्व को समझाया एवं आयरन युक्त भोज्य पदार्थों जैसे पालक, हरी सब्जियों गुड़ मूंगफली का सेवन करने की सलाह दी गई। आयरन की कमी से होने वाले लक्षणों जैसे जल्दी थक जाना , सांस फूलना जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना भूख ना लगना पढ़ाई खेल व अन्य कार्यों में मन ना लगना सुस्ती एवं नींद आते रहना कमजोरी बने रहना जैसे लक्षणों पर चर्चा की गई एवं आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण के बारे में बताया गया। सी एच ओ राधा साहू एवं   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता कुर्मी आशा पर्यवेक्षक रविता लोधी स्कूल की प्रधानाध्यापक वर्षा जैन एवं उनका स्टाफ के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता उषा बाई एवं निधि मिश्रा के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया

नगर संवाददाता -अभिनय मोरे

कोई टिप्पणी नहीं