डा. भावना पटेल प्रदेश संयोजक नियुक्त
डा. भावना पटेल प्रदेश संयोजक नियुक्त
भोपाल- मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत आज डा.भावना पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। ये नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष धरमेंद सिंह बुंदेला जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री डा.राजीव जैन और प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ ) ज्योति वर्मा जी भी उपस्थिति रही। डा भावना पटेल कई वर्षो से कई सामाजिक संगठन से जुड़ी हुई है।आप का व्यवसाय चिकित्सा है। आपकी टीम सिलम बस्ती में कई मेडिकल कैंप का आयोजन कर चुकी है। आप के कई स्वास्थ्य संबंधी लेख पेपर और मैगजीन में प्रकाशित हो चुके है। आज ही सर्व सहमति से कविता श्रीवास्तव को जबलपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आप दोनो की नियुक्ति पर प्रदेश प्रभारी गोविंद बिसेन,प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल यादव और सभी महिला पदाधिकारियों जिनमे रोहिणी शर्मा,उज्जवला जी,रीता सिंह, ममता जी और शिवराज सिंह कुशवाहा ने बधाई दी।
नगर संवाददाता -अभिनय मोरे




कोई टिप्पणी नहीं