शिविर में छात्राओं को बताये गये आत्मरक्षा के तरीके
शिविर में छात्राओं को बताये गये आत्मरक्षा के तरीके
गुना-शासकीय कन्या महाविद्यालय चांचौड़ा में आज विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद कुमार छारी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांचौड़ा दिव्या सिंह राजावत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गुना से आए प्रशिक्षक श्रीमती क्षितिजा कोकाटे एवं श्री संदीप पाटिल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए एवं छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए आत्मरक्षा की तकनीकी सिखाई। उक्त प्रशिक्षण महाविद्यालय में 7 दिनों तक निरंतर चलेगा। जिसमें छात्राओं को प्रतिदिन आत्मरक्षा के नए-नए तरीके सिखाए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. भगवान सिंह कुशवाहा क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. दिवाकर पाल एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं