प्रदेश सहसंयोजक बने उमाकांत दीक्षित, दी बधाईयां
गुना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन मंत्री हितानंद द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन राठौर ने प्रदेश सह संयोजक एवं पदाधिकारियों की घोषण की है।
इनमें उमाकांत दीक्षित, गजेन्द्र सकलेजा, अनंत पंवार, अशोक सिंघई, देवीदीन दुबे भरतसिंह राजपूत, अजयसिंह, ब्रज किशोर डंडोतिया, अशोक पटसारिया, अनिल उदय को सह संयोजक नियुक्त किया है। सह कार्यालय मंत्री सत्यजीत चतुर्वेदी विनोद गुर्जर को बनाया गया है। श्री दीक्षित नियुक्ति पर वरिष्ठ भाजपा नेता बारेलाल धाकड़ ने शुभकामनाएं दी हैं।




कोई टिप्पणी नहीं