राधौगढ़ ब्लॉक में खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन लोगों को प्रदान की गयीं स्वास्थ्य सेवाएं
कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशन में राधौगढ़ ब्लॉक में खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर 875 लोगों को प्रदान की गयीं स्वास्थ्य सेवाएं
गुना -कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार खंड स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस विकासखंड राधौगढ़ में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 875 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 46 व्यक्तियों के डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए गए। एक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 875 व्यक्तियों को उपचार दिया गया कुल 88 व्यक्तियों को टेलीकंसल्टेशन दिया गया। स्त्री रोग की 46 महिलाओं को सेवाएं दी गई । 80 शिशु रोग के बच्चों का उपचार किया गया। हाइपरटेंशन डायबिटीज के 210 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 32 मरीजों की कैंसर के लिए स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही मुख एवं दंत रोग के 28 रोगियों का उपचार किया गया। नाक, कान, गला के 33 एवं मेडिसिन के 96 व्यक्तियों का उपचार किया गया।
स्वास्थ्य मेले में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल क्षेत्र 76 व्यक्तियों की जांच एवं उपचार किया गया। 26 व्यक्तियों की मलेरिया की स्लाइड बनाई गई। इसके साथ ही 56 व्यक्तियों संभावित टीवी के पाए गए जिनकी स्क्रीनिंग एवं जांच की गई है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की जांचे, नियमित टीकाकरण, कोविड़ टीकाकरण एवं कोविड सैंपलिंग भी किया गया। शिविर में 15 व्यक्तियों द्वारा ब्लड डोनेशन भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा बताया गया कि 21 अप्रैल को म्याना एवं 22 अप्रैल 2022 को बीनागंज में खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। उक्त मेलों में अधिक से अधिक व्यक्ति उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेकर लाभांवित हो सकते हैं।






कोई टिप्पणी नहीं