आरोन–राघोगढ़ विधानसभा से लाडले भाजपा नेता हीरेंद्र सिंह ‘बंटी बना दादा भाई’ से भाजपा कार्यकर्ताओं की मुलाकात
आरोन–राघोगढ़ विधानसभा से लाडले भाजपा नेता हीरेंद्र सिंह ‘बंटी बना दादा भाई’ से भाजपा कार्यकर्ताओं की मुलाकात
आरोन। राघोगढ़ विधानसभा से लाडले भाजपा नेता एवं जनसेवक माननीय हीरेंद्र सिंह ‘बंटी बना दादा भाई’ से पीला घटा हाउस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।
मुलाकात के अवसर पर नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह धाकड़ को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा पार्षद बृजेंद्र सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
नगर परिषद अध्यक्ष अरुणा जैन ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ
आरोन। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा शैलेश जैन ने नगरवासियों एवं वार्डवासियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने लड्डू वितरण कर सभी को पर्व की बधाई दी।
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व उत्साह, उमंग और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि यह पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाएँ।




कोई टिप्पणी नहीं