Breaking News

भाजपा नगर मंडल ने बूथ पर सुना मन की बात का 129 वां एपिसोड

भाजपा नगर मंडल ने बूथ पर सुना मन की बात का 129 वां एपिसोड


गुना- भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा मंडल के वार्ड क्र.14 में बूथ क्रमांक 59 पर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 129वे एपिसोड को सुना। *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बोले"आज जो प्रसारण हो रहा है। यह इस साल की आखिरी एपिसोड है। पीएम मोदी ने देश की वर्ष 2025 की उपलब्धियों की चर्चा करने के साथ ही नए वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की। 

भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि आज मन की बात का कार्यक्रम गुना नगर मंडल के बूथ क्रमांक 59 पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी की गरिमामयी उपस्थिति में एवं मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में सुना गया।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं। कई उपलब्धियां जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया। 2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए जिससे हर भारतीय को गर्व महसूस दिया। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी ।


सुरक्षा से कोई समझौता नहीं 

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा, 'इस साल, 'ऑपरेशन सिंदूर' हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। पूरी दुनिया ने देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे हुए।"

मन की बात उपरांत बूथ पर

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।एवं मंडल के डॉ जयकिशन गर्ग शक्ति केंद्र की बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर संपन्न हुई। बैठक में

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत,नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी,भाजपानेता रमेश मालवीय,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि सोनी,नगर मंडल महामंत्री हरीश उरैया,बूथ अध्यक्ष सतीश रावत,देवेंद्र सोनी,माखन प्रजापति, शिवकुमार ब्रह्मभट्ट,नगर मंत्री अभय शर्मा,नगर आई टी सेल सहप्रभारी अभिषेक शर्मा,नगर कार्यालय मंत्री,नीतू मिश्रा,सचिन जैन,मोनू जैन,देव पाटिल,गुलशन एवट,शिवम सोनी सहित समस्त बूथ समिति कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं