Breaking News

भाजपा ने राष्ट्रपिता गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर किया नमन, चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने राष्ट्रपिता गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर किया नमन, चलाया स्वच्छता अभियान


गुना- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पूरे देश में श्रद्धांजलि सभाओं व विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित भाजपा जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से आरंभ हुए सेवा पखवाड़े का आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर भाजपा जनों ने बापू पार्क पहुंच स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की साथ ही बापू की प्रतिमा को स्वच्छ जल से नहलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार सहित उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ता बापू पार्क से शास्त्री पार्क पहुंचे जहां उन्होंने सादगी, शुचिता और राष्ट्र के प्रति अनुपम निष्ठा के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री  सिकरवार ने दोनों महापुरुषों की जयंती पर सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। एवं उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संघर्ष से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, भारतभूमि के उत्कर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने महती भूमिका निभाई। साथ ही अटूट देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सरल व्यवहार के धनी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी को देश सदैव याद करता रहेगा। इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक एवं हरिसिंह यादव ने संबोधित कर दोनों महापुरुषों को याद कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने किया एवं आभार जिला मंत्री शिवपाल परमार ने माना। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रदेश सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं